खुद ही सीसीटीवी खंगालते रहे परिजन
परिजनों का आरोप है कि जांच के लिए पुलिस उनके घर नहीं पहुंची। परिजनों ने अनहोनी की आशंका के चलते खुद ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक कैमरे में छात्रा तालाब की ओर जाती हुई दिखाई दी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।
महिला पुलिस न होने से घट सकती थी बड़ी घटना
शव मिलने की सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस घटनास्थल तो पहुंची। मगर उसके साथ महिला पुलिस कर्मी नहीं थी। मृतका की मां मौके पर पहुंची, तो पुत्री का शव देख बदहवास हो गईं। तालाब में कूदने का प्रयास किया। किनारे पड़ी काई के ऊपर आने से वह तालाब में नहीं जा पाई। पुलिसकर्मी, महिला होने की वजह से महज चिल्लाते रहे। तालाब में छलांग लगाने की कोशिश कर रही मां को पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद जैसे-तैसे मां को उधर से निकाला जा सका।
सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस जांच कर रही थी। जिस नंबर का उल्लेख किया गया है। उसकी जानकारी की जाएगी। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।