फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुल से नदी में कूदी युवती की मौत... दो दिन बाद मिला शव, गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में अप्सरा नदी में युवती का शव मिला। यह युवती दो दिन पहले नदी में कूद गई थी। उसके परिजनों ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  
विज्ञापन
परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में दो दिन पहले खमरिया पुल से अप्सरा नदी में कूदी युवती का शव बृहस्पतिवार को घटनास्थल करीब पांच किमी से दूर बार नवादा गांव के पास नदी से बरामद हुआ। युवती का शव मिलने के बाद परिजनों ने खमरिया पुल के पास पीलीभीत-बरेली हाईवे पर हंगामा किया। सड़क जाम करने का प्रयास भी किया गया। पुलिस अफसरों ने समझाकर उन्हें शांत कराया।  

विज्ञापन

 

जहानाबाद कोतवाली के एक गांव निवासी युवती मंगलवार सुबह करीब 10 बजे खमरिया पुल से अप्सरा नदी में कूद गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की। चर्चा थी कि युवती के साथ एक युवक भी नदी में कूदा था। बाद में वह निकलकर बाहर चला गया। मामले में युवती के परिजनों ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही युवक पर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बताया था कि आरोपी ने दुष्कर्म के बाद युवती को नदी में धक्का दे दिया। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत में बाघों ने मचाया आतंक: दो घंटे में तीन हमले... महिला की मौत, दो घायल; किशोर ने लड़कर बचाई अपनी जान

विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह युवती का शव बार नवादा के पास नदी से बरामद हुआ। पता चला तो परिजनों ने खमरिया पुल के पास बरेली हाइवे पर हंगामा शुरू कर दिया। युवक पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने परिजनों को समझाया और युवक के खिलाफ दर्ज एफआईआर की कॉपी दी। इसके बाद युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें