फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला सुनगढ़ी में एक युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी 25 वर्षीय अंकुश पांडे बृहस्पतिवार शाम घर पर था। इस दौरान उसने घर के कमरे में पंखे से फंदे पर उसका शव लटका मिला। कुछ समय बाद उसका रिश्तेदार अमित घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर इंस्पेक्टर नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। बताया जाता है कि अंकुश के पिता का पहले ही निधन हो चुका था और वह अपनी मां मीनू पांडे के साथ रहता था।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के बाद उसकी मां बृहस्पतिवार सुबह अपने मायके सेहरामऊ उत्तरी चली गई थीं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें