पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के जोशी टोला मोहल्ले में शनिवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय परिजन घर के काम में व्यस्त थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोशी टोला निवासी अभिषेक (30) शनिवार सुबह अपने घर पर मौजूद था। बताया जा रहा है कि किसी समय जब परिजन घर के अन्य कामों में व्यस्त थे। उसी दौरान कमरे में दुपट्टे का उसका शव लटका मिला। कुछ देर बाद जब परिजन घर के उस हिस्से में पहुंचे तो यह देख उनके होश उड़ गए। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था। इसको लेकर घर में अक्सर तनाव और विवाद की स्थिति बनी रहती थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभिषेक को पत्नी और दो छोटे बच्चे थे। संवाद