फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से  बाइक सवार किसान की मौत 

Fri, 17 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली हाइवे पर जतीपुर गांव के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा 
 पत्नी को लेने बाइक से ससुराल जा रहे युवक की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। जिसमे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीएम कब्जे में लेकर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के लिए मृतक के घर वालों से तहरीर मांगी है। 
विज्ञापन

बरेली जिले के हाफिजगंज क्षेत्र के सुंदरी गांव का निवासी पैंतीस वर्षीय नरेश कुमार पुत्र केवरन सिंह किसान है। गुरूवार रात को वह अपनी पत्नी वसुधा को लेने के लिए ससुराल जहानाबाद क्षेत्र के जतीपुर गांव जा रहा था। बरेली हाइवे पर जतीपुर जूनियर हाईस्कूल के पास पहुंचते ही पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में घर वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चार साल की बेटी तनु है। वह दो भाईयों में छोटा था। एसओ जहानाबाद भोला सिंह ने बताया कि डीसीएम पुलिस के कब्जे में है। घर वालों से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें