बिलसंडा। ब्लॉक के सभागार में डीसी मनरेगा ने अपने अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक कर गांव में कच्चे कामों पर जोर दिया। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी। जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए।
ब्लॉक के अटल सभागार में मंगलवार की शाम को डीसी मनरेगा वंदना सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें बीडीओ अमित शुक्ला, ग्राम सचिव, एपीओ व ग्राम रोजगार सेवक भी मौजूद रहे।
सबसे पहले उन्होंने प्रत्येक पंचायत में चल रहे मनरेगा कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने ब्लॉक में कच्चा काम कम होने पर नाराजगी जताई। जिन ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से अब तक काम चालू नहीं हुए है। वहां के रोजगार सेवकों व टीए को चेतावनी दी और कहा कि अगर जल्द कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीसी मनरेगा ने कहा की कोई भी रोजगार सेवक बगैर कार्ययोजना काम न कराए। विकास कार्यों में ब्लॉक की स्थिति बहुत ही खराब है, सभी लोग ज्यादा से ज्यादा कच्चा काम कराएं। समीक्षा बैठक में गांव में कच्चा काम करवाने पर जोर दिया गया। बैठक में बीडीओ अमित शुक्ला ,जेई सालिकराम, एपीओ अंकित भागवत, सचिव पुष्कर राणा, केपी सिंह, पंकज शर्मा, इबरार, अभिषेक वर्मा आदि मौजूद रहे।