फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ डे पर नौनिहालों ने  पी दो बूंद जिंदगी की

Sun, 29 May 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पोल‌ियो ड्राप। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जिले में रविवार को हुए पोलियो दिवस पर नौनिहालों को पोलियो दवा पिलाई गई। सीएमओ ने शहर के मोहल्ला फीलखाना स्थित बूथ पर एक बच्चे को पोलियो खुराक पिलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने अन्य पोलियों बूथों का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन

बूथ के शुभारंभ के दौरान सीएमएस डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि आम जनता की सहभागिता और स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत के चलते ही सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। इसमें तभी सफलता मिल सकती है, जब शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो दवा पिलाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, यूनीसेफ डीएमसी फैजान खान, बीएमसी गुलनाज आदि मौजूद रहे। सीएमओ ने नगर क्षेत्र व पूरनपुर तहसील के बूथों का निरीक्षण किया। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बीसलपुर व डीएमसी यूनीसेफ ने बरखेड़ा के बूथों का निरीक्षण कर स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले भर में 1265 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई है। इस बार 350371 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 30 मई से तीन जून तक 734 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। 
बीसलपुर। एसीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेट पर लगे बूथ पर एक बच्चे को दवा पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. ठाकुरदास ने बताया कि आज पहले दिन बूथों पर लगभग 25 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार से टीमों के सदस्य घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें