फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सामूहिक विवाह की तारीख तय नहीं, आवेदन भी रुके

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले को 1181 युवतियों का विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी 150 लोगों के ही आवेदन आए हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि डीएम से बातचीत के बाद विवाह की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन

अप्रैल से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहे हैं। आवेदनों की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इस बार जिले को शासन से 1181 युवतियों के विवाह का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य के सापेक्ष ही जिले में विवाह कराए जाने हैं। विवाह के लिए आवेदन प्रक्रिया सुस्त चल रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार- अब तक जिले में 150 लोगों के ही आवेदन आ सके हैं। ऐसे में अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है। लक्ष्य पूरा करने के लिए ब्लॉक अधिकारियों को प्रचार-प्रसार के लिए पत्र भेजा गया है।

तारीख तय न होने से नहीं बढ़ रहे आवेदन
नवरात्र के बाद नवंबर में शादी की कई लोगों के यहां तारीख तय मानी जा रही है। ऐसे में प्रशासन की ओर से विवाह की तारीख तय न होने के कारण लोग आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। कारण है कि यदि उनकी तारीख से अलग प्रशासन की तारीख हुई तो इसका लाभ उनको नहीं मिल सकेगा। ऐसे में ग्रामीण भी तारीख तय होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभी तक महज 150 लोगों के ही आवेदन आ सके हैं। नवंबर में विवाह का आयोजन हो सकता है। तारीख तय करने के लिए जिलाधिकारी से मिलकर चर्चा की जाएगी।- चंद्र मोहन विश्नोई, समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें