फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोहरे में हाईवे पर खड़े वाहनों से हादसे का खतरा

Fri, 20 Dec 2024 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीलीभीत बरेली मार्ग पर सड़क के किनारे दोनो ओर खड़े वाहन।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिम्मेदारों की अनदेखी से हाईवे और प्रमुख मार्गों के सफर में जोखिम कम नहीं हो रहा। सड़क पर नियमों की अनदेखी तो दिखती ही है, बेतरतीब खड़े वाहन भी हादसे का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन

जिले से गुजर रहे सभी हाईवे पर ढाबों-होटलों के सामने और अन्य स्थानों पर वाहन आधी सड़क तक खड़े रहते हैं। इनसे आवागमन तो प्रभावित होता ही है, यह वाहन हादसे का कारण भी बनते हैं।
जनपद की सीमा से टनकपुर हाईवे के अलावा पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे, पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे, पीलीभीत- बरेली हाईवे और हरिद्वार नेशनल हाईवे गुजरता है। रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही रहती है। बरेली और पूरनपुर हाईवे पर सबसे अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

इन सभी पर जगह-जगह वाहन खड़े रहते हैं। पीलीभीत-बरेली हाईवे पर टाइगर तिराहे से असम चौराहे तक करीब एक किलोमीटर की दूरी में हाईवे के दोनों ओर 50 से अधिक ट्रक सड़क पर ही खड़े दिखते हैं। कई स्थानों पर मैकेनिक सड़क पर ही ट्रक और डीसीएम की मरम्मत करते नजर आते हैं। टनकपुर हाईवे पर छतरी चौराहों से लेकर डिग्री कॉलेज चौराहा तक रोजाना सड़क किनारे ट्रक खड़े रहते हैं।
जहानाबाद कस्बे से गुजरने वाले बरेली-हरिद्वार हाईवे पर भी ट्रक और अन्य वाहन खड़े नजर आते हैं। पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर गजरौला क्षेत्र में स्थित ढाबों के बाहर कतार के रूप में ट्रक खड़े रहते हैं।

पीलीभीत बरेली मार्ग पर सड़क के किनारे दोनो ओर खड़े वाहन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें