फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

By-Election: बसपा ने ब्राह्मण चेहरे पर लगाया दांव, ददरौल से धांधू को बनाया प्रत्याशी; अब BJP पर टिकीं निगाहें

Fri, 05 Apr 2024 08:49 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले की ददरौल विधानसभा में उपचुनाव होने वाले हैं। बसपा ने सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू को प्रत्याशी घोषित किया है। गठबंधन और बसपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी की निगाहें अब भाजपा पर टिकी हैं। 
विज्ञापन
सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ददरौल विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में बसपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाते हुए सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू को चुनाव मैदान में उतारा है। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे सर्वेश नगर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त सीट पर उपचुनाव के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन ने अवधेश वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। बसपा और भाजपा पर सभी की निगाहें टिकी थीं। शुक्रवार को बसपा प्रमुख मायावती ने सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के शाहजापुर निवासी राममूर्ति मिश्रा के पुत्र सर्वेश मिश्रा धांधू को प्रत्याशी घोषित कर दिया। पेशे से अधिवक्ता धांधू लोदीपुर स्थित सिटी पार्क में रहते हैं।

बीए-एएलबी सर्वेश ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के सिंबल से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। हार के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा देते हुए निष्क्रिय हो गए थे। उपचुनाव में समीकरण को गुणा-भाग बैठाते हुए चुनाव लड़ने को आवेदन किया था। शुक्रवार को बरेली मंडल कोऑर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर, जिलाध्यक्ष राधेश्याम भारती, चंद्रकेतु मौर्या विजय सिंह के साथ बसपा प्रमुख से मिले धांधू को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


नौ अप्रैल तक भाजपा का टिकट होगा फाइनल
गठबंधन के बाद अब बसपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद सभी की निगाहें भाजपा पर टिकी हैं। भाजपा ने अपना सर्वे भी करा लिया है, जिसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेज दी गई। महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने बताया कि नौ अप्रैल तक टिकट फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें