फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमल की आड़ में काट डाले शीशम के पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फ्री प्रजाति के वृक्ष सेमल की आड़ में ठेकेदार ने शीशम के पेड़ काट डाले। रात में बैरियर पर चेकिंग में जुटे एसएसबी जवानों ने शक होने पर ट्रॉली को रोक लिया और जानकारी सामाजिक वानिकी को दी। बुधवार को ट्रॉली को कब्जे में लेकर कार्रवाई के नाम पर सामाजिक वानिकी की टीम ने खेल शुरू कर दिया। ठेकेदार के स्थान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस काटे जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के अंतर्गत सेल्हा गांव में मंगलवार को सुखदासपुर नवदिया गांव निवासी एक ठेकेदार ने सागौन के पेड़ काटे। फ्री प्रजाति की आड़ में चोरी से शीशम का भी पेड़ काट लिया गया। बोटे बनाकर ट्रॉली के बीच में लोड कर दिए गए। मंगलवार देर रात चूका एसएसबी कैंप के जवान चेकिंग में जुटे थे। ट्रॉली के पहुंचने पर जवानों को लकड़ी में अंतर दिखा। इस पर ट्रॉली रोक ली गई। एसएसबी ने जानकारी सामाजिक वानिकी को दी। बुधवार को सामाजिक वानिकी के क्षेत्रीय वन दरोगा अजमेर सिंह ने वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रॉली को कब्जे में लिया। इधर जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय वन दरोगा ठेकेदार का नाम बचाने के फिराक में लगे हैं। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस काटा जा रहा है। वन दरोगा अजमेर सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का नाम प्रकाश में आया है दूसरे नाम को लेकर जांच की जा रही है। ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। शीशम की लकड़ी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें