फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरी रह गई तैयारी.... फिर नहीं हो सका रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। रोडवेज बस स्टैंड के शुभारंभ की तैयारी पूरी होने के बाद बुधवार को एक बार फिर शुभारंभ टल गया। ब्लॉक कार्यालय में होने वाली प्रधानों की कार्यशाला भी नहीं हुई। बस स्टैंड का शुभारंभ डीएम को करना था और कार्यशाला की अध्यक्षता भी। डीएम के न आने की वजह से दोनों कार्यक्रम नहीं हुए। रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ अब कब होगा, इसको लेकर लोग चिंतित है।
विज्ञापन

नगर के असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के समीप नवनिर्मित रोडवेज बस स्टैंड का शुभारंभ दिसंबर में होना था। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। मगर डीएम पुलकित खरे को निरीक्षण में कई कमियां मिली थी। डीएम ने कमियों को पूरा कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। साथ ही एक कमेटी गठित की गई थी। जिसे निरीक्षण कर बस स्टैंड तैयार होने की रिपोर्ट देनी थी। इसके बाद पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले रोडवेज बस स्टैंड के शुभारंभ की तैयारी की गई। शुभारंभ का दिन तय कर दिया गया था। मगर पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होने पर बस स्टैंड का शुभारंभ नहीं हो सका। बुधवार को फिर रोडवेज बस स्टैंड के शुभांरभ करना तय किया गया। स्टैंड को सजाने को फूल भी पहुंच गए। मगर बुधवार को फिर बस स्टैंड का शुभारंभ नहीं हो सका। इसके अलावा बुधवार को ही ब्लाक कार्यालय परिसर में प्रधानों, बीडीसी सदस्यों की कार्यशाला बुलाई गई थी। जिसकी भी तैयारी पूरी कर ली गई। मगर अंतिम समय में कार्यशाला न होने की जानकारी पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बैरंग होना पड़ा। एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री की वीसी की व्यस्तता के चलते डीएम का नगर में आगमन का कार्यक्रम रद्द हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें