फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से टेंपो चालक की मौत

Fri, 02 Sep 2016 11:19 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंखे का स्विच ऑन करते वक्त टेंपो चालक करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटी रही। 
थाना क्षेत्र के खजुरिया नवीराम गांव के मोहनलाल का 38 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश टेंपो चालक था। वह बीसलपुर-बिलसंडा रोड पर टेंपो चलाता था। शुक्रवार शाम को काम निपटाकर घर पहुंचा। नहाने के बाद कमरे में आराम करने जा रहा था। पंखे का स्विच ऑन करते वक्त वह करंट की चपेट में आ गया। इस बीच घरवालों की नजर स्विच बोर्ड से चिपके ओमप्रकाश पर पड़ी तो चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ओमप्रकाश को इलाज के लिए घरवाले सीएचसी ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवारवाले शव को घर ले आए। मौत से टेंपो चालक के परिवार में मातम छा गया। मृतक की पत्नी कमलादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ओमप्रकाश के तीन बेटे धनपाल (16), रोहित (14), मोहित (10) और दो बेटियां है। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्पदंश से किसान की मौत
बिलसंडा। क्षेत्र के गांव करेली निवासी 55 वर्षीय नन्हेलाल खेती करते थे। शुक्रवार शाम को खेत पर घास निकालने गए हुए थे। इस बीच उनको सांप ने काट लिया। ग्रामीणों से जानकारी लगने पर परिवारवाले खेत पर पहुंचे। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें