फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से किसान की मौत, कोहराम

Mon, 02 Mar 2015 11:43 PM IST
जोगराजपुर/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव मुरादपुर निवासी 48 वर्षीय किसान दीनदयाल की हाईटेंशन लाइन के  टूटे पड़े करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


दीनदयाल का गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत है। उसकी पत्नी उर्मिला ने बताया कि पति सुबह साइकिल से खेत देखने के लिए घर से गए थे। खेत के पास टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के  तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी तब हुई जब गांव के प्रमोद डनलप लेकर गन्ना भरवाने गए। तभी प्रमोद की नजर दीनदयाल के शव पर पड़ी।

साइकिल खेत के समीप नहर पटरी के समीप खड़ी थी। प्रमोद ने इसकी सूचना मृतक के भतीजे रवि को दी। रवि ने परिवार वालों को सूचना दी। तब परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को जाकनारी देकर बिजली सप्लाई बंद कराई। प्रधान इंद्रपाल की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


दीनदयाल के परिवार में पत्नी के अलावा 19 वर्षीय बेटा पुनीत, 16 वर्षीय पंकज और 12 वर्षीय बेटी स्वेता है। पुत्र पंकज कुछ दिन पहले गाेंडा में मजदूरी करने गया है।
हाईटेंशन लाइन से पहले भी हो चुकी घटनाएं
जोगराजपुर। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गांव जगतपुर में 14 सितंबर को सौर ऊर्जा लाइट का खंभा उखाड़कर दूसरी जगह लगाने के प्रयास में खंभा हाईटेंशन लाइन पर गिर गया था। जिससे गांव निवासी राजेश सिंह, अनिल और संजय की करंट से मौत हो गई थी, जबकि गांव निवासी नरेंद्र झुलस गया था।

करीब आठ दिन पहले एक अन्य ग्रामीण की पुत्री हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई थी। जर्जर बिजली लाइनों को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। जेई खुटार रमाशंकर ने बताया कि जर्जर बिजली लाइनोें को बदलवाने को इसी माह सर्वे कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें