मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित खानकाहा पर मुशायरे की सजी महफिल। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद स्थित खानकाहे उस्मानिया कदीरिया में मंगलवार रात जश्ने विलादत हुजूर ताजुल औलिया सरकार सैय्यद मौलवी अब्दुल कदीर मियां, शानोशौकत के साथ मनाया गया। इस दौरान हर साल की तरह मुशायरे का आयोजन हुआ। देर रात तक चले इस आयोजन में नामचीन शायरों ने शिरकत कर अपने बेहतरीन कलाम पेश किए।
मुशायरे की सरपरस्ती हजरत मुफ्ती हसन मियां कदीरी ने की। सदारत को रामपुर से आए मौलाना सरदार अहमद जमा रामपुरी ने और निजामत को शराफत हुसैन शाद ने अंजाम दिया। मुशायरे में मुफ्ती हसन मियां कदीरी के अलावा मौलाना सरदार जमा, मोईन आलम नवाबगंज, अफसार सिद्दीकी खटीमा, मोहम्म हाशिम नाज, मोहम्मद नाजिम कदीरी, अशरफ जमा काबिश, नवावुद्दीन खां शैदा आदि ने मोहब्बत, इंसानियत, दर्द और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर आधारित शायरी पेश कीं।
कलाम के दौरान शायरों ने अमन, भाईचारे और इंसानी जज्बातों को अपनी शायरी के जरिए बयां किया। अंत में खानकाहे उसमानिया के सज्जादा नशीन हजरत हसन मियां कादरी ने सभी शायरों को इज्जत और इनाम देकर नवाजा और मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। संवाद