फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ कल्चर टेस्ट

Tue, 10 Jun 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल में मंगलवार से कल्चर (बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या अन्य सूक्ष्मजीवों की पहचान) व एंटीबायोटिक संवेदनशीलता परीक्षण की सुविधा शुरू हो गई है। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की ओर से कुछ परीक्षण भी किए गए हैं। कल्चर टेस्ट की सुविधा बढ़नेे से मरीजों को प्राइवेट जांच केंद्रो के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला अस्पताल की पैथालॉजी में विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने कल्चर व एंटीबायोटिक संवेदनशीलता जांच शुरू कर दी है। अब मरीजों के यूरिन, पस आदि के सैंपल से बीमारी के बैक्टीरिया व कीटाणु का पता चल पाएगा। मंगलवार को डॉ. दीपिका ने प्रयोगशाला में कुछ सैंपल का सफल परीक्षण भी किया। उन्होंने बताया कि कल्चर टेस्ट का उपयोग संक्रमण के बैक्टीरिया के प्रकार पता करने के लिए किया जाता है। प्राइवेट अस्पतालों में यह जांचें काफी महंगी होती हैं। अब जिला अस्पताल में मरीजों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्राचार्य डाॅ. संगीता अनेजा ने बताया कि उपकरण आते ही अस्पताल में ब्लड कल्चर की जांच भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें