फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आपका रक्तदान, बचाएगा जरूरतमंदों की जान

Tue, 10 Jun 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
रक्तदान के लिए लोगों को प्ररित करती जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की काउंसलर अमरीन स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। आपका रक्तदान किसी जरूरतमंद की सांसें लौटा सकता है। आपके द्वारा दान किए गए रक्त की अनमोल बूंदों पर 80 से अधिक लोगों की जिंदगी टिकी है। जिला अस्पताल की ब्लड बैंक से प्रत्येक माह थैलेसीमिया, कैंसर, निराश्रित मरीज, दुर्घटना में गंभीर घायलों को निशुल्क रक्त मुहैया कराना पड़ता है।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को रक्तदान से जीवनदान मिले, इसको लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर जिला अस्पताल परिसर के ब्लड बैंक में सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। शिविर में शामिल होकर कोई भी व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। भारत विकास परिषद और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने रक्तदान कर महादानी बनने में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। कई अन्य प्रमुख लोग भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगे। ब्लड बैंक की ओर से भी जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। काउंसलर अमरीन शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर रक्तदान की अपील कर रही हैं। पैथालॉजी प्रभारी डॉ. विभूति गोयल ने बताया कि प्रतिमाह 80 से 85 यूनिट रक्त विभिन्न प्रकार के मरीजों को निशुल्क मुहैया कराया जाता है। रक्तदान से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आकर रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें