फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

Fri, 02 Jan 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मझोला में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में प्रभातफेरी निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
मझोला। सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा की ओर से प्रभातफेरी निकालने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। सुबह 4:30 बजे जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष के साथ प्रभातफेरी शुरू हुई।
विज्ञापन

इसमेंं सबसे आगे पंच प्यारे गुरु महाराज जी की वेशभूषा में चल रहे थे। उनके पीछे गुरवाणी का उच्चारण करते हुए संगत चल रही थी। प्रभात फेरी गुरुद्वारे से शुरू होकर खटीमा मार्ग स्थित उत्तराखंड की सीमा तक गई। वहां से टनकपुर–पीलीभीत मार्ग होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुंची। प्रकाश पर्व के लिए गुरुद्वारे को बिजली की झालरों से सजाया है। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी बाबा गुरजंट सिंह ने बताया कि प्रभातफेरी का आयोजन शनिवार तक जारी रहेगा। इसी के साथ जनवरी को गुरुद्वारा परिसर में श्री अखंड पाठ साहिब का आरंभ होगा। चार जनवरी को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें