फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पंचायत सचिव के न हटने पर प्रधान ने डोंगल सरेंडर करने की दी चेतावनी

Fri, 02 Jan 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य- स्वयं
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुरकलां ग्राम पंचायत के सदस्यों और ग्राम पंचायत सचिव में विवाद को लेकर अब प्रधान ने शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर सचिव पर कई आरोप लगाए। इसमें ग्राम पंचायत सचिव को शीघ्र न हटाने पर अपना डोंगल सरेंडर करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शेरपुरकलां के 11 ग्राम पंचायत सदस्यों ने 30 दिसंबर को डीएम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश गुप्ता पर अभद्रता का आरोप लगाया था। ग्राम पंचायत सचिव को हटवाने की मांग की थी। इसके बाद ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान जाने आलम को ज्ञापन देकर ग्राम पंचायत सचिव को हटवाने की मांग की। शुक्रवार को प्रधान ने कई ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें ग्राम पंचायत सचिव पर अभद्रता करने, न्यायसंगत व्यवहार न करने आदि का आरोप लगाया। सचिव को शीघ्र ही हटवाने की मांग की। सचिव के न हटने पर प्रधान ने डोंगल को सरेंडर करने की चेतावनी दी। प्रधान के साथ ज्ञापन देने वालोंं में ग्राम पंचायत सदस्य जावैद, जुबैर, शैफ अली, शहवाज मियां, शोहेल आदि शामिल रहे।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी डीएम को दी जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश गुप्ता का कहना है कि आवास योजना के दो अपात्रों के नाम काटने, एक लाभार्थी को नोटिस देने पर ग्राम पंचायत सदस्य गलत कार्य का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने खुद अफसरों से ग्राम पंचायत शेरपुरकलां उनके पास से हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें