रामलीला मंजन के बीच की तस्वीर। संवाद
पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में रविवार रात श्रीराम-हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सुग्रीव राजतिलक, सीता खोज और लंका दहन की लीलाओं का सजीव मंचन हुआ। कलाकारों के शानदार अभिनय से पूरा मैदान भक्तिमय माहौल में गूंज उठा।
मंचन में दर्शाया गया कि कैसे राम से मिलकर हनुमान ने सुग्रीव से मित्रता कराई, बालि वध के बाद सुग्रीव का राजतिलक हुआ और वानर सेना सीता की खोज में निकला। हनुमान ने समुद्र लांघकर अशोक वाटिका में सीता माता से भेंट की और रावण दरबार में जाकर अपनी पहचान बताई। रावण द्वारा पूंछ में आग लगवाने पर हनुमान ने लंका दहन कर भक्तों में उत्साह भर दिया। मंचन के बाद वृंदावन के कलाकारों ने रासलीला प्रस्तुत की। इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा, संजीव मिश्रा, भीम सिंह चौहान,अंशुमान मिश्र सहित अन्य कमेटी के उपस्थित रहे। संवाद