फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शानो-शौकत से मनाया ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स

Sun, 28 Dec 2025 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राजस्थान के अजमेर में स्थित हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज का 814वां सालाना उर्स शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में लोगों ने शानो-शौकत के साथ मनाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भूरे खां में स्थित हकीम सूफी सैयद मो. अनवर अली शाह साहब की खानकाह में शनिवार को ख्वाजा गरीब नवाज का उर्स अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया। इस मौके पर गद्दीनशीन डॉ. बिलाल हसन चिश्ती साबरी ने ख्वाजा साहब के जीवन, सूफी शिक्षाओं और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सूफी प्रेम, एकता, शांति और मोहब्बत का पैगाम देता है। देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई और प्रसाद के रूप में दलिया बांटा। इसके अलावा शहर में लोगों ने मजिस्द, घरों में फातिहा दुरूद किया। देहात क्षेत्रों में भी अकीदत के साथ लंगर आदि तस्कीम किया।

अमरिया। अजमेर शरीफ में सुल्तानुल हिंद हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज के 814 वें सालाना उर्स के अवसर पर शनिवार को कस्बा स्थित दरगाह मकसूदुल औलिया खानकाह हसनी मकसूदी जहांगीरी एवं मदरसा इस्लामिया तालीमुल कुरान में कुलशरीफ का आयोजन हुआ। इसमें मौलाना तारिक रजा मिस्बाही ने ख्वाजा गरीब नवाज की ज़िंदगी और सीरत पर प्रकाश डाला। कहा कि देश में अमन, मोहब्बत और आपसी भाईचारे की जो मिसाल देखने को मिलती है, वह ख्वाजा गरीब नवाज़ की शिक्षाओं का ही परिणाम है। कुल शरीफ के दौरान देश में खुशहाली, तरक्की और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष दुआएं की गईं। इस अवसर पर नसीम अहमद, शाहनवाज, शीबू मलिक, मोहम्मद साबिर, निसार अहमद, जहीर अहमद, नाजिम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें