बरखेड़ा। हिंदू जागृति संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार की रात विशाल दुर्गा जागरण का आयोजन हुआ। इसमें मां की भेंटों पर भक्त रातभर झूमते रहे। जयकारों से पंडाल गूंजता रहा।
दौलतपुर रोड स्थित कैशव मैदान (नगर पंचायत के गाउंड) में हवन पूजन के बाद माता रानी के जगराते का आयोजन किया गया। इसमें बाहर का आए गायक कलाकारों ने पूरी रात माता रानी के भजनों से भक्तों को डुबाए रखा। कलाकर रुचि किंकर ने ‘मैया कहां मिलेगी’ भजन पर भक्तों को थिरके पर मजबूर कर दिया। माता रानी के जयघोष से पंडाल गूंजता रहा। कलाकार शिवम रंगीन ने मां के भजनों की जमकर गंगा बहाई। जिसमें भक्त पूरी गोता लगाते रहे। कलाकार प्रवेश शुक्ला ने भी मां के भजनों को बेहतर ढंग के प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान माता रानी की झांकी भी बड़े सुंदर ढंग से सजाई गई। मां के जगराते में कसबे के अलावा आसपास के गांवों के भक्त भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह आरती और प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हो गया। सुरक्षा के लिहाज एक एसडीएम, सीओ बीसलपुर, तहसीलदार और बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रहा। कार्यक्रम में कमलेश गंगवार, संजय गंगवार, अमित, अशोक गुप्ता, अमित कुशवाह आदि मौजूद रहे।