बीसलपुर। कथावाचक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि सच्चाई के रास्ते पर चलने से ही कल्याण संभव है। वह शुक्रवार को मोहल्ला बख्तावरलाल स्थित साईं शिरडी आश्रम में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के अंतिम दिन श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सत्य का पथ कठिन तो है लेकिन अंत में विजय सच्चाई की ही होती है। प्रत्येक व्यक्ति को कुछ समय प्रभु भक्ति के लिए अवश्य निकालना चाहिए। बड़ों का सम्मान करना चाहिए। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कथा को विश्राम दिया गया। व्यवस्था में आश्रम के प्रबंधक सुभाष सक्सेना, सुषमा देवी, राजू सक्सेना, सुधीर कुमार आदि लोगों का सहयोग रहा। ब्यूरो