बीसलपुर। मानव मंगल सद्भावना समागम समिति के प्रवक्ता रामदास ने कहा कि सभी लोग सच्चाई के रास्ते पर चलें। इसी में उनका कल्याण है। वह रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित तहसील स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कहा कि सब लोग एक-दूसरे से अच्छा व्यवहार करें और भाई चारा बनाए रखें। समिति के तहसील अध्यक्ष नंदराम गंगवार ने कहा कि कभी किसी का अहित नहीं करना चाहिए। सम्मेलन में रोशनलाल, हीराकली, कांति देवी, अनीता देवी, सुधा देवी, शांति देवी और तारावती आदि ने प्रवचन किया। अध्यक्षता नंदराम गंगवार और संचालन रोशनलाल ने किया।