फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सर्दी-गर्मी से अस्पताल में बीमार बच्चों की भीड़

विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चों को परामर्श देते चिकित्सक। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। मौसम में बदलाव व ठंड-गर्म से बच्चों की सेहत पर साफ-साफ असर दिखने लगा है। शुक्रवार को महिला अस्पताल के परामर्श केंद्र में बच्चों की भीड़ उमड़ी। इसमें बच्चे वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी-जुकाम और डिहाइड्रेशन से पीड़ित दिखे। चिकित्सक परिजनों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को आधे दिवस की ओपीडी के बावजूद जिला महिला अस्पताल में 100 से अधिक बच्चों को बाल रोग चिकित्सकों ने परामर्श दिया। सुबह नौ बजे से कतार में लगकर परिजनों ने पर्चा बनवाया।
अमूमन बच्चे एक से पांच वर्ष तक के देखे गए। 45 से अधिक बच्चों में वायरल संक्रमण का असर पाया गया। वहीं, बच्चों को नियमित बुखार आना, खांसी-जुकाम की भी समस्या भी दिखी। कुछ के हाथ-पैरों में दर्द व छोटे बच्चों के शरीर में पानी की कमी से उल्टी, दस्त आदि की भी समस्या देखी गई। हालांकि बाल रोग विशेषज्ञ ने सभी बाल रोगियों के परिजनों को परामर्श दिया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ व विभागाध्यक्ष बाल रोग डॉ. सुमित सचान ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों में वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए विशेष सावधानी जरूरी है। बच्चों को स्वच्छ व ताजा भोजन दें। उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिलाएं।
भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचाएं व हाथ धोने की आदत नियमित रूप से डालें। मच्छरों की संख्या बढ़ने से पहले सही पार्क आदि से दूर करें। बुखार, खांसी, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें, स्वयं दवा न दें। बच्चों को पर्याप्त आराम व हल्का, सुपाच्य आहार दें। घर के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें