फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आरोग्य मेले में दादखाज खुजली के मरीजों की उमड़ी भीड़

Sun, 17 Aug 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पीएचसी बागगुलशेर खां में मरीजों की ओपीडी लेते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बदलते मौसम में वायरल फीवर के साथ दादखाज, खुजली के मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जन आरोग्य मेलों में भी वायरल फीवर के साथ दादखाज, खुजली, दाने के अत्यधिक मरीज देखे गए। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ जरूरी दवाएं दी। कुछ जगह मेलों में स्टाफ की मूल तैनाती नहीं होने से मरीजों की जरूरी जांच नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जिले में रुक रुककर हो रही बरसात व धूप निकलने से मौसम में भारी बदलाव हो गया है। जिससे मरीजों में वायरल फीवर के साथ त्वचा संबंधी समस्याएं भी उभर कर आ रही है। रविवार को शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना अस्पताल में चिकित्सक अदनान ने लगभग 50 मरीज देखे। जिसमें वायरल फीवर के साथ शरीर पर अचानक हुए लाल दाने के रहे। जहां लैब टेक्निशियन की मूल तैनाती नहीं होने के चलते मरीजों की जरूरी जांच नहीं हो पाई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोशी टोला में चिकित्सक अफशान अहमद ने 60 मरीजों की ओपीडी ली। यहां वायरल फीवर मरीजों की खून की जांच अधिक कराई गई, यहां फार्मासिस्ट के अभाव में वार्ड बाय अमित ने दवाएं बांटी। पीएचसी जोशी टोला में चिकित्सक रोहित गंगवार ने मरीजों की ओपीडी ली यहां भी त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज ज्यादा देखे गए। चिकित्सक ने सलाह देते हुए बताया बारिश में भीगने गीले कपड़े ज्यादा देर पहने रहने से शरीर पर त्वचा संबंधी समस्याएं कारण बन रही हैं ऐसे में बरसात से भीगने से बचे व नियमित साबुन से स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें