फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महाकुंभ में जाने को लेकर बसों व ट्रेनों में उमड़ी यात्रियों की भीड़

Tue, 11 Feb 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ ट्रेन व बसों में देखते बन रही है। कई यात्रियों ने तो 50 निजी बसों को भी बुक किया है। वहीं, डिपो से करीब 14 बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन

12 फरवरी को पूर्णिमा के दिन होने वाले महास्नान के लिए जिले के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज महाकुंभ की राह पकड़ी है। श्रद्धालु ट्रेन, रोडवेज बस, निजी वाहनों और प्राइवेट बसों की बुकिंग कराकर प्रयागराज जा रहे हैं। सोमवार को जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस में करीब 100 यात्रियों ने सफर किया। इसके साथ ही आरक्षित बोगियों में भी सीटें फुल है। शाम को जाने वाली काठगोदाम-झूंसी महाकुंभ स्पेशल में यात्रियों की जमकर भीड़ उमड़ी। ट्रेन व बसों की भीड़ को देखते हुए लोगों ने निजी बसों की भी बुकिंग की है। शहर के ट्रांसपोर्टर वसीम ने बताया कि मंगलवार को 50 बसें प्रयागराज के लिए लिए जाएंगी। यह बसें करीब एक सप्ताह पूर्व ही बुक कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें