फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन माता यशवंतरी मंदिर में उमड़ी भीड़, शाम तक लगी रहीं भक्तों की कतारें

Thu, 30 Mar 2023 05:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

माता यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि टनकपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। भोर से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में पहुंचना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
यशवंतरी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन माता यशवंतरी देवी मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मातारानी के दर्शन करने के लिए भक्तों को घंटों लाइन में लगा रहना पड़ा। शाम तक मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। भीड़ के चलते टनकपुर हाइवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन


माता यशवंतरी देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि टनकपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। गुरुवार को भोर से ही भक्तों की भीड़ मंदिर में पहुंचना शुरू हो गई थी। मातारानी के दर्शन करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। शाम तक लोगों ने लाइन में लगकर माता के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। 

दूर दराज से श्रद्धालुओं के आने से वाहनों के चलते जाम लगा रहा। इस दौरान वहां लगे मेले का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया। अंतिम दिन भी मंदिर परिसर में भक्तों ने कन्याभोज कराया। कुछ लोगों ने बच्चों का मुंडन संस्कार भी करवाया। घरों प भी कन्याओं को भोज कराया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन

दोपहर बाद शुरू हुआ झंडी का जुलूस

नवरात्रि के अंतिम दिन झंडिया का जुलूस निकाला गया। दोपहर बाद से देर रात तक जुलूस निकलता रहा। सुरक्षा को लेकर हाईवे पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। गाजे बाजे के साथ झंडी जुलूस लेकर भक्त माता के दरबार पहुंचे। यहां पर विधि विधान से पूजन कर मनौती मांगी। अंतिम दिन शहर से करीब 50 झंडी जुलूस निकले।

टनकपुर हाइवे पर लगा रहा जाम

अंतिम दिन काफी संख्या में लोग ट्रैक्टर ट्राली देवी मंदिर पहुंचे। इससे टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहे से यशवंतरी देवी चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम को खुलवाने के लिए ट्रैफिक के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अंतिम दिन भक्तों को मंदिर पहुंचने में काफी वक्त लग गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें