ग्राम पंचायत भिंडारा में तालाब से बाहर निकला मगरमच्छ। स्रोत ग्रामीण
मझोला। कस्बे से सटे ग्राम पंचायत भिंडारा में बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर के पास बने तालाब में एक तीन फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मगरमच्छ क्षेत्र के पुराने तालाब से निकलकर मंदिर के पास बने तालाब तक पहुंचा। तालाब पर मछलियों की निगरानी कर रहे चौकीदार की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी उसने सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह के नेतृत्व में राजीव ढाली और प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। टीम ने सावधानी पूर्वक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित ले जाकर क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ दिया। संवाद