फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: किराना दुकान के पास पहुंचा मगरमच्छ, ग्रामीणों में फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Tue, 06 Oct 2026 01:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के दौलतपुर पट्टी गांव में सोमवार रात एक मगरमच्छ किराना दुकान के पास देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ा और नदी में छोड़ दिया।  
विज्ञापन
दुकान के शटर के पास मगरमच्छ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र के दौलतपुर पट्टी गांव में सोमवार देर रात एक किराना दुकान के शटर के पास मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। रात में घर का कूड़ा डालने नीचे उतरी महिला की नजर अचानक मगरमच्छ पर पड़ गई। महिला ने शोर मचाया तो परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को घेरकर रखा, ताकि वह आबादी की ओर न जा सके। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

विज्ञापन


दौलतपुर पट्टी गांव निवासी सुशील किराना स्टोर संचालित करते हैं। दुकान उनके मकान के निचले हिस्से में बनी हुई है। सोमवार रात करीब 10 बजे सुशील की पत्नी घर का कूड़ा डालने के लिए नीचे उतरी थीं। इसी दौरान दुकान के शटर के पास उन्हें मगरमच्छ दिखाई दिया। अचानक सामने मगरमच्छ देखकर वह घबरा गईं और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

Trending Videos
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने पकड़ा 
मगरमच्छ को शटर के पास देखकर ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी मच गई। सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और वन विभाग को सूचना दी। ग्राम प्रशासक के प्रतिनिधि राजकुमार की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी सावधानी के साथ मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में लिया।

मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पास की नदी में छोड़ दिया गया है। आबादी के बीच मगरमच्छ मिलने की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जलस्रोतों के आसपास वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए विशेष सतर्कता की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें