फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर की पटरी पर मगरमच्छ देख सहमे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जराकोठी। जंगल से दूर आबादी वाले इलाकों में बाघ और तेंदुए के साथ मगरमच्छ की मौजूदगी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसकी रोकथाम के बजाए विभाग सूचना के बाद मौका मुआयना करने तक सीमित है। यही वजह है कि गजरौला क्षेत्र के ग्राम पौरखास में दो माह से एक मगरमच्छ की मौजूदगी ग्रामीणों में दहशत का कारण बनी है। शुक्रवार शाम निगोही ब्रांच नहर से बाहर निकला मगरमच्छ नहर पटरी पर आ गया। मार्ग से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर-शराबा किया। जिस पर मगरमच्छ नहर के पानी में निकल गया।
विज्ञापन

बरसात के दौरान नहरों में पानी का बहाव अधिक होने के चलते मगरमच्छ बाहर की ओर निकल रहे हैं। जिले के कई इलाकों में देखी जा रही मौजूदगी इसके संकेत भी है। गजरौला क्षेत्र के ग्राम पौरखास के अंतर्गत निगोही ब्रांच नहर गुजरती है। ग्रामीणों के मुताबिक दो माह पूर्व से नहर से बाहर निकल रहा एक मगरमच्छ गांव की सीमा में दिखाई दे रहा है। इसकी कई बार विभाग को सूचना भी दी, लेकिन कोई अमल नहीं हो सका। मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों खेतों की ओर जाने से भी बच रहे हैं। टाइगर रिजर्व के बीट प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है। बाहर के क्षेत्र दूसरी डिवीजन के अधीन है, लेकिन बावजूद इसके ग्रामीणों से जानकारी की जाएगी।

बोले ग्रामीण: लगातार देखी जा रही मौजूदगी

करीब दो सप्ताह पूर्व फार्म के सामने निगोही ब्रांच नहर की पटरी पर काफी देर तक मगरमच्छ बैठा रहा। आसपास के लोग एकत्र हुए, जिस पर मगरमच्छ नहर के अंदर चला गया। क्षेत्र में लगातार मगरमच्छ की दहशत है। - सुखवीर सिंह, नदहा
विज्ञापन


पशुओं को नहर किनारे ले जाना किया बंद

अधिक ग्रामीण अपने पशुओं को पानी पिलाने के लिए नहर की ओर पहुंचते हैं। बच्चे भी नहाने पहुंच जाते हैं। मगरमच्छ की मौजूदगी के चलते पशुओं को ले जाना भी बंद कर दिया गया है। डर है कि कहीं किसी बच्चे को कोई नुकसान न हो जाए। - लालाराम, पौरखास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें