फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ ने वृद्ध पर  हमला कर किया लहूलुहान  

Tue, 16 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
विज्ञापन
crocodile - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
खेत की रखवाली को नाला पार कर रहा था वृद्ध
खेत की रखवाली को जा रहे वृद्ध पर मगरमच्छ से हमला कर घायल कर दिया। मगरमच्छ उनको पानी में खींचकर ले जाने लगा। साहस का परिचय देते हुए वृद्ध ने नदी से निकलकर बमुश्किल जान बचाई। गंभीर हालत में वृद्ध को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। गांव कटकवारा निवासी 65 वर्षीय इंद्र सिंह ने बताया कि शारदा नदी का बहाव दूसरी ओर सुतिया नाले से है। सुतिया नला के पार सोयाबीन की फसल की रखवाली करने को खेत पर जा रहा था। सुतिया नाले को पार  करते समय नाले में मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और गहरे  पानी में खींचने लगा। साहस का परिचय देकर मगरमच्छ से अपने को बचाकर बमुश्किल नाले से बाहर निकला। मगरमच्छ से उसका एक हाथ चबा डाला। इसके अलावा पीठ पर भी बार कर लहूलुहान किया। शोर सुनकर नाला के समीप पहुंचे लोगों ने वृद्ध को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें