फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसा मगरमच्छ, रेस्क्यू के दौरान वनकर्मी पर किया हमला

Wed, 29 Jul 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
टांडा कॉलोनी में रात 1:00 बजे घर में घुसा मगरमच्छ
विज्ञापन
मझोला। टांडा कॉलोनी में बुधवार देर रात लगभग छह फुट लंबा मगरमच्छ एक घर में घुस आया। घर में मगरमच्छ दिखाई देने पर परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इस दौरान मगरमच्छ ने अचानक हमला कर वन विभाग के टाइगर ट्रैकर प्रमोद कुमार के हाथ को घायल कर दिया।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे टांडा कॉलोनी निवासी गोपाल मंडल पुत्र कृष्णा मंडल ने वन विभाग के वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह को सूचना दी कि उनके घर में एक विशाल मगरमच्छ घुस आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छ अचानक आक्रामक हो गया और प्रमोद कुमार के हाथ पर हमला कर दिया।
हमले में वह घायल हो गए, लेकिन टीम के अन्य सदस्यों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित कब्जे में ले लिया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से उसे नदी किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन

वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को सुरक्षित ढंग से रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी वन्यजीव के दिखाई देने की सूचना मिले तो स्वयं पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

टांडा कॉलोनी में रात 1:00 बजे घर में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें