फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण के घर में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में ग्रामीण के घर में पहुंचा मगरमच्छ। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
अमरिया। अप्सरा नदी से निकलकर एक मगरमच्छ ग्रामीण के घर के भीतर घुस गया। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर गांव में हड़कंप मच गया। कुछ देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को कब्जे में लेकर पिंजरे में बंद कर दिया। उसके बाद उसे देवहा नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में शनिवार रात करीब तीन बजे एक मगरमच्छ अप्सरा नदी से निकलकर गांव मुडलिया इलाही बक्श में जा पहुंचा। यहां मगरमच्छ मंगल सिंह के घर में घुस गया। परिवार के लोग उस समय सो रहे थे। आहट होने पर मंगल सिंह ने बाहर आकर देखा तो सामने मगरमच्छ को देखकर उसके पसीने छूट गए। उसने हिम्मत जुटाते हुए मगरमच्छ को कमरे के अंदर बंद करके शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर रविवार सुबह वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र कुमार, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, राजीव ढाली मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को कब्जे में लेकर पिंजरे में कैद कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। डिप्टी रेंजर देवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि मगरमच्छ को देवहा नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें