फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/न्यूरिया। बाघ और तेंदुए के अलावा अब मगरमच्छों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार रात सामाजिक वानिकी क्षेत्र के गांव भरतपुर में एक ग्रामीण के घर में मगरमच्छ जा घुसा। सूचना पर पहुंची वनकर्मियों ने टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी विष्णु मंडल के घर में गुरुवार रात एक विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। परिवार वालों ने आहट होने पर जब रोशनी में देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर मौके पर अन्य ग्रामीण भी आ पहुंचे। सूचना पर वन रक्षक शैलेंद्र कुमार और टाइगर ट्रैकर चेतन कुमार रात में ही मौके पर पहुंच गए। वनकर्मियों ने करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ को पिंजरे में कैद कर लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को शनिवार सुबह नदी में छोड़ दिया गया।
इसके अलावा कलीनगर क्षेत्र के गांव मैनी गुलड़िया में भी एक मगरमच्छ रात को गांव निवासी चंदन की निजी जमीन पर बने तालाब में जा घुसा। ग्रामीणों की नजर जब मगरमच्छ पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ देर बाद मगरमच्छ अन्यत्र चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें