फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले किशोर पर मगरमच्छ का हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। सुबह सैर पर निकले किशोर पर नहर से निकले मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। हमले में किशोर का पैर जख्मी हो गया। साथियों ने शोर मचाया तो मगरमच्छ किशोर को छोड़कर पास के तालाब में जा घुसा। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बरगदा निवासी नेमचंद का 15 वर्षीय पुत्र दीनदयाल बुधवार सुबह टहलने के लिए गांव के ही करन, महेंद्रपाल और भरतवीर के साथ घर से निकला था। चारों किशोर गांव के समीप बीसलपुर ब्रांच माइनर की पटरी के किनारे गांव डडियाराझे होते हुए बरखेड़ा कला को जाने वाले मार्ग पर जा रहे थे। दीनदयाल नहर के किनारे पहुंच गया। तभी माइनर से निकले एक मगरमच्छ ने दीनदयाल का पैर दबोच लिया। यह देखते ही उसके अन्य साथियों ने शोरशराबा करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद मगरमच्छ किशोर का पैर छोड़कर पास के तालाब में जा घुसा। जानकारी होने पर तमाम ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। घायल दीनदयाल को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी सामाजिक वानिकी के वनकर्मियों को दी गई। रेंजर वजीर हसन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को तलाशने के लिए ग्रामीणों की मदद से तालाब के पानी को निकलवाना शुरू किया। देर शाम तक मगरमच्छ पकड़ने में सफलता नहीं मिली। वन रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ को जल्द पकड़ लिया जाएगा। ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें