फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में अधेड़ घायल

Sat, 06 Jun 2015 11:48 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव रूरा रामनगर में तालाब पर गए अधेड़ पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। उसे घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल गया बाद में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव रूरा रामनगर निवासी 45 वर्षीय मंगली प्रसाद शुक्रवार शाम को गांव के निकट सिमरा ताल पर गए थे। यहां पानी लगने को उन्होंने अपना जैसे ही तालाब में बढ़ाया अंदर छिपे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया लेकिन वह फुर्ती दिखाते हुए पीछे हट गए। इस हमले से उनके हाथ में घाव हो गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। उसे शहर के ही प्राइवेट अपताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना सामाजिक वानिकी विभाग को भी दी गई है। वहीं वनक्षेत्राधिकारी वीरपाल सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले की कोई सूचना नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत आती है वह जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें