फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग की झूठी सूचना ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को छकाया

Sat, 06 Jun 2015 11:45 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कुर्रैया में आग लगने की झूठी सूचना ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को खूब छकाया। गांव पहुंचने पर आग की घटना न होने की जानकारी पर दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सूचना देने वाले से संपर्क कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम को गांव कुर्रैया के एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आनन-फानन में टीम गांव कुर्रैया जा पहुंची। फायर ब्रिगेड के चालक मोहम्मद इमरान ने बताया कि गांव में पहुंचकर लोगों से आग की घटना की जानकारी कई स्थानों पर रुककर की गई। गांव वालों ने आग की घटना होने से इनकार कर दिया। तब मोबाइल पर सूचना देने वाले से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि राकेश नाम के युवक ने मोबाइल पर सूचना दी थी। राकेश ने अपने सात साल के पुत्र पर गलत सूचना की जानकारी देकर क्षमा याचना की। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भविष्य में झूठी सूचना देने पर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी। झूठी सूचना पर करीब 25 किलोमीटर दूरी तय कर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें