फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन सूची में शामिल शातिर अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
बीसलपुर पुलिस द्वारा पकड़ा गया टाप टेन बदमाश फुंदन। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
बीसलपुर। मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके पास से पांच सौ ग्राम चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि मोहल्ला ग्यासपुर निवासी फुंदन पुत्र बुंदा खां शातिर अपराधी है। उस पर चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट समेत कई संगीन मामलों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार सुबह सूचना ामिली कि फुंदन मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। इस पर टीम के साथ मोहल्ला ग्यासपुर में एक क्लीनिक के पास दबिश दी गई। वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई। सीओ प्रशांत कुमार ने भी कोतवाली पहुंचकर पूछताछ की। एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी जिले का टॉप टेन अपराधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें