ससुराल में सामान लेने गई गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी करमजीत सिंह की
विधवा महिला की उसके ससुरालियों ने पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने विधवा की ओर से उसके सास, ससुर सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
की है।
पुलिस ने बताया कि गांव पचपेड़ा प्रहलादपुर निवासी करमजीत सिंह
की मौत के बाद उसकी पत्नी संदीप कौर 12 मई को अपनी ससुराल में सामान लेने
गई थी। विधवा को उसके ससुरालियों ने सामान नहीं दिया और गाली-गलौज कर पिटाई
कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने संदीप कौर की ओर से उसकी सास हरदीप
कौर, ससुर जसवीर सिंह, जेठ रंजीत सिंह, जेठानी कपिंदर कौर, देवर बिक्रमजीत
सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, मोहल्ला रजागंज देहात में शराफत
और शब्बीर के बच्चों में खेल के दौरान मारपीट हो गई। शराफत का आरोप है कि
आरोपी पक्ष ने उसके पुत्र को पीट दिया। बचाने पहुंची उसकी पत्नी की भी
पिटाई की। पुलिस ने शराफत की ओर से मोहल्ला निवासी शब्बीर, भूरा, इशरार के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव अमरैयाकलां निवासी राजकुमार ने पुलिस को
दी तहरीर में नगर के एक सर्राफा व्यापारी पुत्रों और पत्नी पर मारपीट कर
तमंचा सीने पर रखकर धमकाने का आरोप लगाया है।