फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 09 Sep 2017 07:43 PM IST
बरखेड़ा (पीलीभीत)।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
महिला पत्ली के साथ पैदल जा रही थी खेत
विज्ञापन

पति के साथ पैदल खेत जा रही मूसेपुर खुर्द गांव निवासी 45 वर्षीय लालती देवी को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। बरखेड़ा पुलिस ने हादसा दियोरिया क्षेत्र में होने के कारण आरोपी बाइक सवार और शव को दियोरियाकलां पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद दियोरियाकलां पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।  
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के मूसेपुर खुर्द गांव निवासी दामोदर कश्यप और उनकी पत्नी लालती देवी शनिवार सुबह अपने खेत में गन्ना बांधने के लिए जा रहे थे। नगरा चौराहा से रामनगर रोड पर हमेड़ी नदी के पास पहुुंचते ही सामने से आ रही बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति ने ग्रामीणों की मदद से बाइक सवार को पकड़ लिया। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घायल लालती देवी को इलाज  के लिए बरखेड़ा सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा दियोरियाकलां क्षेत्र में होने के पर सूचना वहां की पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में दियोरियाकलां पुलिस आई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ बरखेड़ा राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी बाइक चालक को दियोरिया पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। अग्रिम कार्रवाई उन्हीं के स्तर से की जाएगी। मृतका के दो बेटे व तीन पुत्रियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी शेर बहादुर अपनी साली प्रीति व सास राजकुमारी के साथ बाइक से बस्थना गांव जा रहे थे। रास्ते में जंगरौली पुल के पास पहुंचते ही बाइक जानवर से टकरा गई। जिसमें तीनों घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें