फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना कामर्शिलय डीएल स्कूली वाहन चलाते मिले तो खैर नहीं

Fri, 29 Jul 2016 11:07 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त की सख्ती के बाद एक बार फिर पुलिस महकमा स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हुआ है। बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने वाले स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाएगी। इसमें वाहन चालक का कामर्शियल डीएल न होने पर कार्रवाई तय है। इसके अलावा भी अन्य नियमों को लेकर नजरिया सख्त रहेगा।
विज्ञापन

26 जुलाई को भदोही जिले के औराई में मानव रहित क्रासिंग पर एक स्कूली वाहन ट्रेन से टकरा गया था, जिसमें आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी। हादसे में स्कूली वाहन के चालक की लापरवाही भी उजागर हुई थी। इसके बाद परिवहन आयुक्त के. रविंद्र नायक ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे, जिसकी रूपरेखा तैयार कर पुलिस ने अभियान का आगाज किया है। इसी के तहत नाबालिग छात्रों के वाहन चलाने पर शिकंजा कसा जा रहा है। अब स्कूली वाहनों पर भी निगाह साधी गई है। स्कूली वाहनों की सोमवार से चेकिंग कराई जाएगी। बच्चों की संख्या, वाहनों की फिटनेस, समस्त कागजात चेक किए जाएंगे। इसके अलावा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर भी सख्ती की जाएगी। कोई भी बिना कामर्शियल लाइसेंस वाहन चलाता मिला तो कार्रवाई होगी। वाहन चलाते समय हेड फोन लगाए मिलने पर भी सख्ती होगी। इसमें स्कूल प्रबंधन को भी कार्रवाई का हिस्सा बनाया जाएगा। टीएसआई हिमांचल सिंह ने बताया कि अभी एक बैठक भी इस सिलसिले में चर्चा कराई जाएगी, जिसको लेकर एसपी से वार्ता की जा रही है। फिलहाल स्कूली वाहनों की चेकिंग सोमवार से शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें