फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में नई मूर्तियों की कराई प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 17 Jan 2015 11:57 PM IST
pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के एक धार्मिक  स्थल पर खंडित की गई मूर्तियों के स्थान पर शनिवार को बरेली से मंगवाईं गई दूसरी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। दूसरे दिन शहर के हालात सामान्य रहे, लेकिन शहर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। हरेक मंदिर पर सुरक्षाकर्मी तैनात दिखे। उधर, पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। एएसपी सुधीर कुमार सिंह व एडीएम भी सुबह तक मौके पर डटे रहे।
शुक्रवार को शहर कोतवाली के चौक स्थित धार्मिक स्थल पर किसी ने प्रतिमा खंडित कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी। एसपी सोनिया सिंह ने एएसपी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण कर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया था। बरेली से मंगवाई गई दूसरी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। दूसरे दिन शहर के  हालात सामान्य रहे। हालांकि लोगों में घटना को लेकर रोष है। कोतवाली पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है। एसपी सोनिया सिंह ने बताया कि बरेली से मंगवाई गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा करा दी गई है। हालात पूरी तरह से सामान्य है। पुलिस खुलासे का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान शुभम गर्ग, पवन माथुर, विकास गुप्ता, प्रसून अग्रवाल, प्रमोद, अजीत कुमार, शोभित शुक्ला आदि व्यापारी मौजूद थे। इधर, भाजपा नेता संजय गंगवार ने आवास पर एसपी से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान अमरीश शर्मा, गंगा प्रसाद लोधी, पुरूषोत्तम अवस्थी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें