फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी, उत्तराखंड में एक ही गैंग कर रहा लूटपाट

Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश पीलीभीत में ही नहीं, बल्कि बरेली मंडल और उत्तराखंड के कई इलाकों में वारदात कर रहे हैं। आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क करने के बाद पुलिस को इन वारदातों में एक ही गैंग का हाथ होने का शक है। अब दूसरे जिले के अधिकारियों से संपर्क कर घटना के तरीकों और गैंग के बारे में पता लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों नकाबपोश बदमाशों ने न्यूरिया, सुनगढ़ी, गजरौला थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में परिवारों को बंधक बनाकर लाखों का नकदी जेवरात लूटे थे। हालांकि पुलिस ने इन घटनाओं को डकैती के बजाय चोरी और लूट में दर्ज किया लेकिन पुलिस सुरागरसी में जुट गई। इस दौरान बरेली के नवाबगंज, शाहजहांपुर के निगोही, रामपुर और उत्तराखंड के सितारगंज, खटीमा आदि कई क्षेत्रों में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया गया। पुलिस को पता लगा कि सभी वारदातों को एक ही तरीके से अंजाम दिया गया। बदमाशों की भाषा और हुलिया भी एक जैसा ही सामने आया है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इन सभी वारदातों को अंजाम देने वाला गैंग एक ही है।

संपर्क कर जुटा रहे साक्ष्य 
बदमाशों से जुड़ी जानकारी इकट्ठा करने के लिए पुलिस दूसरे जिलों के अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बदमाशों का घटना करने का तरीका एक सा है या नहीं। किस तरह की भाषा का प्रयोग वे घटनाओं के दौरान करते रहे हैं। उनका हुलिया कैसा बताया जा रहा है। इसके लिए बरेली, शाहजहांपुर और खटीमा से भी पुलिस की टीमें पीलीभीत आई थीं और यहां से भी पुलिस की टीमें बाहर भेजी गईं। प्रारंभिक जांच में एक ही गैंग के वारदातों को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन


किराएदारों पर भी पुलिस की निगाह 
वैसे तो पुलिस की ओर से किराएदारों का सत्यापन कराने का पहले से ही नियम है। हालांकि इसका गंभीरता से पालन नहीं किया जाता है। अब एक बार फिर एसपी अनिल कुमार सिंह ने किराएदारों के सत्यापन के सख्त निर्देश जारी किए है। इसमें शहर के कुछ मोहल्लों को भी चिन्हित किया गया है। इसके तहत किराएदारों के फोटो, नाम, पता और कार्यक्षेत्र समेत हर जरूरी जानकारी को रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। थाना स्तर पर हुई कार्रवाई के लेखाजोखा का रखरखाव करने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा एसपी खुद इसकी क्रॉस चेकिंग करेंगे। 

13 पीबीटीपी 16
बदमाशों की सुरागरसी के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के कई जिलों में हुई घटनाओं में भी इस गैंग की संलिप्तता का पता लगा है। अहम साक्ष्य मिले है, जिन पर काम किया जा रहा है। जल्द बदमाश पकड़े जाएंगे। 
विज्ञापन

- अनिल कुमार सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें