फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर दबंगों का हमला, हेड कांस्टेबल जख्मी

Mon, 13 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
attack on Police - फोटो : File photo
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव नगला अतिया में रविवार की शाम दबंगों ने जमकर कहर बरपाया। पहले तो दबंगों ने पथराव-फायरिंग कर महिला समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी नहीं बख्शा। हमलावर हेड कांस्टेबल पर टूट पड़े और पथराव और लाठी डंडों से लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव निवासी किशोरी लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव निवासी देवेंद्र कुमार, राजकुमार, शेरसिंह आदि दबंग किस्म के हैं और उसके परिवार से रंजिश मानते हैं। रविवार की शाम तीनों 5-6 अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पर आ धमके। सबके पास असलहा, लाठी-डंडे थे। दबंगों ने जमकर पथराव, फायरिंग और लाठी-डंडे चलाए जिससे परिवार की महिला रूबी, सर्वेश कुमार और खुद किशोरी लाल जख्मी हो गए।

100 नंबर पर की गई सूचना के पर चौकी कचौरा पुलिस घटनास्थल पर आ गई। पुलिस आने पर भी दबंग पीछे नहीं हटे। उन्होंने पुलिस पार्टी पर पथराव फायरिंग कर दी गई। पथराव और लाठी-डंडों से चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिकंदराराऊ लाया गया। यहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें