फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक, सोलर पैनल, बैट्री चुराने वाले गैंग का खुलासा

Wed, 24 May 2017 10:51 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
पकड़े गए अाआराोपी
विज्ञापन
गश्त के दौरान ने सोलर पैनल चुराने वाले गैंग के एक सदस्य को पकड़ लिया जबकि उसके तीन साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइक, तीन सोलर पैनल, बाक्स सहित तीन बैट्रियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

सीओ सदर धर्म सिंह ने बताया मंगलवार की रात एसआई प्रदीप कुमार त्यागी अपने हमराह पुलिस कर्मियो के साथ गश्त पर थे। रात 12 बजे के लगभग सरैंदा पट्टी मिलक मार्ग पर उन्हें नवादा की ओर से दो मोटरसाईकिल आती दिखीं जिन पर चार लोग सवार थे। एक मोटर साइकिल पर बैट्री व दूसरी पर सोलर पैनल रखा हुआ था। पुलिस ने रात को आ रही इन बाइक को रोकने का प्रयास किया जिसपर पुलिस को देख बाइक सवार सामान छोड़कर भागने लगे। इनमें से एक को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना फईम निवासी कस्बा जहानाबाद जबकि भागने वाले साथियों का नाम क्रमश: अफसार उर्फ गुड्डू, व फरियाद निवासी कैंचू टांडा और शेरा निवासी हाजीपुरा अमरिया बताया। पुलिस ने दोनों बाइक व सोलर पैनल कब्जे में लेकर फरार हुए साथियों के घर दबिश दी। इस दौरान अफसार के घर एक बाइक व शेरा के घर बैट्री के तीन लोहे के बाक्स एवं फरियाद के घर एक सोलर पैनल, एक बैट्री बरामद की। पकड़े गए बदमाश ने बताया कि वह सोलर पैनल चोरी कर गांव सरदारनगर में अपने एक साथी के घर रखते है। इस पर पुलिस ने वहां भी छापा मारकर एक मोटर साइकिल, एक बैट्री, एक सोलर पैनल बरामद कर लिया। पुलिस ने सामान बरामद करने के बाद पकड़े गए माजिद का चालान कर जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि फरार साथियों की तलाश की जा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें