फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कैंटर से 105 पशु मुक्त कराए, पांच लोग गिरफ्तार

Wed, 24 May 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित कसौला थाना पुलिस ने जांच के दौरान तीन ट्रकों से 105 पशुओं को मुक्त कराने के साथ पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है।      
विज्ञापन

मंगलवार रात के समय गढ़ी बोलनी पुल पर कसौला पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान जयपुर की तरफ से आ रहे दो ट्रकों में ठूंसकर पशु लादे हुए थे। एक ट्रक से पुलिस ने 43 कटड़े और 13 भैंसों को मुक्त कराया। इस ट्रक में सीकर के गांव गबाला निवासी मोहम्मद एहसान और जिला झुंझुनू के गांव फतेहपुरी निवासी यूनुस को गिरफ्तार किया है। बनीपुर चौक पर दूसरे कैंटर से 25 भैंस और तीसरे कैंटर से 24 भैंसों को मुक्त कराया गया। पुलिस ने दूसरे कैंटर में सवार अलवर के गांव खरखड़ा निवासी पूर्ण सिंह, मथुरा के करेसी निवासी शाहरुख को गिरफ्तार किया। इसी के साथ तीसरे टैंकर से पलवल के गांव रूपड़ाका निवासी अहसान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों कैंटर को जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-------------------      
वर्जन-
रात को जांच के दौरान तीन कैंटर से 105 पशुओं को मुक्त कराया गया है। गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।   - कर्मबीर खटाना, एसएचओ, कसौला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें