फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे से धरे गए दो युवक  चरस और तमंचा बरामद

Sun, 19 Jun 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रि गश्त पर निकली गजरौला पुलिस ने पूरनपुर रोड पर दो संदिग्ध युवकों को धर दबोचा। तलाशी लेने पर दोनों के पास से चरस और तमंचा बरामद हुआ। थाने लाकर दोनों से पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

शनिवार रात गजरौला एसओ विवेक त्रिवेदी गश्त पर निकले हुए थे। पूरनपुर रोड पर माला मोड़ के पास पहुंचने पर पुलिस को दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते मिले। पुलिस जीप का सायरन सुनकर दोनों युवकों ने भागना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस को शक हुआ। पीछा कर कुछ ही दूर से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पूछने पर दोनों युवकों ने अपना नाम गुर्ज गौटिया निवासी भोगराज और ढेरम मडरिया गांव का निवासी हरीशंकर बताया। तलाशी लेने पर हरीशंकर के पास से 300 ग्राम और भोगराज के पास से 250 ग्राम चरस बरामद हुई। दो तमंचे और तीन कारतूस भी पुलिस को इनके पास से मिलने का दावा किया गया है। दोनों को पकड़कर थाने लाया गया। यहां पूछताछ के  दौरान पहले दोनों युवक पुलिस को गुमराह करने में लगे रहे, लेकिन बाद में चरस की बिक्री करने के लिए जाने की बात कही है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवकों को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान किया गया है। पकड़ा गया आरोपी भोगराज पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें