फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर दो बाइक की  भिड़ंत में छह घायल

Sat, 08 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
08 पीबीटीपी 3,4,5 
विज्ञापन

सितारगंज हाइवे पर गायबोझ पुलिया के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के कस्बा खटीमा निवासी 66  वर्षीय लतीफ अहमद, उनकी पत्नी इदरीश बेगम (60) अपने बेटे असगर अली (35) के साथ बाइक से निसरा गांव आ रहे थे। बाइक असगर अली चला रहा था। इधर अमरिया क्षेत्र के गांव गायबोझ निवासी कैसर (35), दिलकीश बेगम (70), कनीज बेगम (60) पत्नी इकबाल अहमद एक बाइक पर सवार होकर अमरिया से काम निपटाकर वापस गांव जा रहे थे। सितारगंज हाइवे पर गायबोझ पुलिस के पास पहुंचते ही अचानक कैसर के बाइक मोड़ने पर दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार छह लोग घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां इदरीश बेगम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें