फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान कब्जाने की कोशिश विरोध पर मां-बेटे को पीटा

Thu, 16 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पिता की मौत के बाद बूढ़ी मां का सहारा बनने के बजाए कलयुगी पुत्र ने दोनों मकानों को हथियाने की कोशिश शुरू कर दी। एक मकान में हिस्सा मिलने के बाद दूसरे पर भी कब्जा करने की नियत से हंगामा शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मां और बचाने आए भाई की पिटाई लगा दी। कोतवाली पुलिस के अनसुना करने पर पीड़ित ने सीओ सिटी से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दो मकान हैं। एक मकान में उसका बड़ा बेटा रह रहा है। वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है। आरोप है कि बड़ा बेटा दूसरे मकान में भी जबरन कब्जा करना चाहता है। आए दिन शराब के नशे में हंगामा करता है। गुरुवार को सुबह से ही आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। महिला और उसके छोटे बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया। अपना सामान भी जबरन मकान में रखकर ताला डाल दिया। इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, लेकिन पहले तो सिपाहियों ने सुविधा शुल्क की मांग की और बाद में मामला टाल दिया। घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने सीओ से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि एक महिला से शिकायत मिली है। ठेका चौकी पुलिस को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। पुलिस के सुविधा शुल्क मांगने की बात संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें